कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर रेंगाघाटी में हुए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से घायल जवान प्रकाश चन्द्र शीओल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. शहीद जवान बालेश्वर, ओडिशा का रहने वाला था. पुलिस अधीक्षक कांकेर ने इस खबर की पुष्टि की है.
बता दें कि, दो दिन पहले सुरक्षाबलों की एक टीम पोलिंग पार्टी के साथ मरबेड़ा कैंप से रेंगाघाटी-रेंगागोंदी मतदान केंद्र जा रही थी. इस दौरान आईईडी की चपेट में आने से बीएसएफ के एक जवान समेत पोलिंग पार्टी के 2 कर्मचारी घायल हो गए थे.
इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया था. वहीं बीएसएफ के घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था. जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
