रायपुर : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 25 सितम्बर को तखतपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद 28 तारीख को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजनांदगांव में सभा लेंगे.
कांग्रेस की ओर से भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ महतारी सांस्कृतिक संवर्धन योजना की घोषणा की. इसके अलावा सीएम बघेल ने कहा, इस माह के आखिर में किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त का अंतरण किया जाएगा. भूमिहीन किसान योजना के तहत राशि का अंतरण किया जाएगा.
