रायपुर : राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र के धरसींवा में नाले में एक युवक बह गया है. उसकी तलाश की जा रही है. वहीं एक बच्चे ने दो युवकों को नाले में बहने से बचा लिया है. घटना शनिवार की बताई जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, गोढ़ीखार गांव के बीच से कोल्हान नाला गुजरता है. यहां 20 से 25 साल के तीन युवक और 10 साल का एक बच्चा घूमने गए थे. इस बीच गोढ़ी से करीब 4 किलोमीटर दूर वे नाला में नहाने के लिए उतरे. नहाते वक्त अचानक गहराई में चले गए और डूबने लगे. यह देखकर बच्चे ने दो युवकों का हाथ पकड़ लिया और खींचा, जबकि एक युवक आगे नाले में बह गया. बचाए गए युवक के पेट में पानी भरने से उसे अस्पताल भिजवाया गया.
बताया जा रहा है कि पानी में डूबने वाला युवक गोढ़ी गांव में मेहमान बनकर आया था. गांव वालों का कहना है कि युवक नशे की हालत में थे. घटनास्थल के आसपास शराब की बोतलें भी मिली हैं. वहीं अभी तक युवकों की पहचान नहीं हाे सकी है.
