दुर्ग– कुम्हारी स्थित बड़े तरिया में दिन-ब-दिन जिस तरह लोगों की तादाद बढ़ रही है जिससे स्थानीय ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में लोग बड़े तरिया को देखने लालायित दिखाई दे रहे हैं. 15 अगस्त को छुट्टियां होने की वजह से यहां बेतहाशा भीड़ दिखाई दी.
जानकारी के मुताबिक इस दिन करीब 20 हजार से भी अधिक लोगों की भीड़ यहां दिखाई दी. छुट्टी होने की वजह से लोग सपरिवार यहां पहुंचे थे. बच्चों ने जहां झूला व टॉयज ट्रैन का आनंद लिया वहीं लोगों ने सपरिवार म्युजिकल फाउंटेन का भी आनंद लिया. यातायात को दुरुस्त करने यातायात पुलिस पूरी तरह चाक चौबन्ध दिखाई दी. वे लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं कि निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा की जाय. क्योंकि लोगों के सहयोग के बिना व्यवस्था संभव नहीं हो पाएगा. जानकारी के मुताबिक लोगों की भीड़ इतनी रही कि देर शाम को लोगों को बिना टिकट के ही छोड़ना पड़ा. लगातार बढ़ती भीड़ से ही बड़े तरिया के लोकप्रियता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है.
