कोरबा : कोरबा जिले के दर्री थाना अंतर्गत लाटा अगारखार पाइप लाइन के पास संदिग्ध हालत में एनटीपीसी कर्मी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. सूचना पर पहुंची दर्री थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई.
मृतक की पहचान 36 वर्षीय असिम राय के रुप में की गई है, जो सेमीपाली के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता था और एनटीपीसी प्लांट में कार्यरत था. मृतक के सहकर्मी विजय कुमार ने बताया सुबह घर से टहलने के लिए निकला हुआ था, इसके कुछ देर बात जानकारी मिली कि असीम की लाश लाटा स्थित पाइप लाइन के पास मिली है. मृतक बंगाल का मूल निवासी था. पिछले छह सालों से एनटीपीसी मजदूर का काम करता था. मृतक के पत्नी और बच्चे साथ रहते हैं घटना की जानकारी मिलने के बाद उनका रो रो कर बुरा हाल है.
