भिलाई : पुरानी भिलाई क्षेत्र में एक मृत गाय को गाड़ी से घसीटकर ले जाने का मामला सामने आया है. इसकी जानकारी लगते ही पूर्व विधायक सांवला राम डाहिरे मौके पर पहुंचे. उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेता भी मौजूद थे. उन्होंने उस चार पहिया वाहन को रुकवाया, जिसके पीछे मरी हुई गाय बंधी थी और वो उसे घसीटते हुए ले जा रहा था.
भाजपा नेताओं ने गाड़ी वाले से पूछा तो वो माफी मांगने लगा. उसने बताया कि बालकेश्वर यादव की गाय मर गई थी, तो वो उसे गाड़ी में बांधकर घसीटते हुए फेंकने ले जा रहा था. पूर्व विधायक ने कहा कि डायल 1100 में फोन करने पर इसके लिए नगर निगम गाड़ी मुहैय्या कराता है, लेकिन कांग्रेस के महापौर की गौ माता के प्रति संवेदना खत्म हो गई है. उन्होंने गाय को उठाकर गाड़ी में रखवाया. डाहरे ने आरोप लगाया कि भूपेश सरकार गाय के प्रति कितनी संवेदनशील है इसका सच सबके सामने आ गया है. जिस गाय को गाड़ी में रखकर ले जाना था, उसे कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले जाया जा रहा है.
