यूपीएससी ने सिविल सर्विस परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. इशिता किशोर ने UPSC में टॉप किया है. बता दें कि पहले चार पायदान पर लड़कियों का ही कब्जा है. इशिता किशोर ने CSE 2022 की टॉपर है तो दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया, जबकि तीसरे स्थान पर उमा हरित एन हैं, चौथे स्थान पर स्मृति मिश्रा, पांचवे स्थान पर मयूर हजारिका और गहना नव्या को मिला है.
यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा टॉप करने वाली इशिता किशोर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स में ग्रेजुएट हैं. उन्हें अपने कॉलेज के मेधावी छात्रों में गिना जाता था.
फाइनल रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है. इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं. 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गई है. IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं.
इन आसान तरीकों से देखें अपना रिजल्ट
- नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी upsc.gov.in पर.
- यहां होमपेज पर Examination या Results सेक्शन में जाएं.
- ऐसा करने पर जो पेज खुले उस पर UPSC Final Result पर क्लिक करें.
- ऐसा करते ही फिर आपको एक नये पेज पर भेज दिया जाएगा.
- यहां अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और दूसरे डिटेल डालें.
- ये डिटेल डालकर सबमिट कर दें.
- ऐसा करने के बाद download के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
- यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
- ये आगे आपके काम आएगा.
