रायपुर : गर्मी के सीजन में लगातार आग लगने की खबरें सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में फिर आग लगी है. रायपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में आग लग गई है. गनीमत रही कि रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में कर लिया.
बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर दुर्ग-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस खड़ी थी. शार्टसर्किट होने की वजह से बोगी में आग लग गई. ट्रेन के बोगी नंबर जी-4 में शार्टसर्किट से आग लग गई. सूचना पर रेलवे के अधिकारी तुरंत बोगी के पास पहुंचे.
जानकारी के मुताबिक, इस बोगी को अब अलग करके रवाना करने की तैयारी चल रही है. मौके पर रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है.
