दीवार फांदकर घर में घुसा चोर और पार कर दिए 8 लाख के जेवर, अपचारी बालक गिरफ्तार
रायपुर – राजधानी रायपुर के थाना आमानाका पुलिस ने चोरी (नकबजनी) का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि से संघर्षरत (अपचारी) बालक को हिरासत में लिया है और उसके कब्जे से चोरी गए 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सरोना आजाद नगर निवासी प्रार्थिया ने थाना आमानाका में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी. प्रार्थिया 18 अक्टूबर 26 को सुबह करीबन 10 बजे घर मे ताला लगाकर मैं अपने मां के साथ गांव भानुप्रतापपुर गई हुई थी. अगले दिन 19 अक्टूबर 26 को शाम करीबन 07.30 बजे में वापस रायपुर आजाद नगर अपने घर आई तो घर के बाहर को ताला खोलकर घर के अन्दर रूम में गई तो देखी रूम का सारा समान बिखरा हुआ था रूम में रखी हुई का आलमारी का लॉक टुटा हुआ था एवं आलमारी के अन्दर बना लॉकर भी टुटा हुआ लाकर को चेक की तो उसमे रखे मेरे सोने एव चांदी के गहने नहीं थे. मेरे आलमारी के लॉकर में 02 सोने के चैन, 02 सोने लॉकेट, 02 नग सोने की चुड़ी, 02 जोड़ी सोने का नाक का नथ 2 नग कान की सोने की बाली चैन वाली, एंव 02 जोड़ी चांदी का पावल, चादी का रूपया वाला माला रखा हुआ था. मेरे सभी सोने एव चांदी के गहनो की अनुमानित किमत 8 लाख रूपये की होगी. कोई अज्ञात चोर मेरे घर के पीछे की दीवाल को कुद कर पीछे के दरवाजा के ताला तोडकर घर के अन्दर प्रवेश कर मेरे सोने एवं चांदी के गहनो को चोरी कर लिया है. जिस पर थाना आमानाका द्वार अपराध क्रमांक 355/26 धारा 331(4),305(a) BNS पंजिबद्ध किया गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम राहुल देव शर्मा एवं एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर द्वारा प्रभावी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए गए.
इसी क्रम में थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के संबंध में प्रार्थीया सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई. टीम के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त विधि से संघर्षरत बालक को घटना के चंद घंटों के भीतर पकड़ लिया गया. पूछताछ में अपचारी बालक ने उसके द्वारा की गई चोरी की घटना स्वीकारा की एवं चोरी किए गए समान को बरामद करवाया. अपचारी बालक से बरामद सोने एव चांदी के गहनों को जप्त कर विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई.
विधि के साथ संघर्षरत एक बालक.
