रायपुर : किरंदुल-कोट्टावालसा रेल लाइन में गुरुवार सुबह मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए. घटना सुबह 6.25 शिवलिंगपुरम-बोद्दावारा स्टेशन के बीच हुई. ये हादसा तब हुआ जब मालगाड़ी बचेली से लौह अयस्क भरकर विशाखापट्टनम जा रही थी. सुरंग रेलपथ (टनल) के सामने सिंगल लाइन में हुई इस दुर्घटना के कारण रेल आवागमन बंद हो गया है.
हादसे के बाद विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर ट्रेन रद कर दी गई है. किरंदुल से जाने वाली पैसेंजर को कोरापुट से वापस लौटाने का आदेश दिया गया है. विशाखापट्टनम और कोरापुट से रिलीफ ट्रेन घटनास्थल भेजी गई हैं. रेलमंडल प्रबंधक अनूप सतपथी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.
