रिसाली वार्ड 8 में 30 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, पार्षद चंद्रभान सिंह ठाकुर ने किया भूमिपूजन
रिसाली- रिसाली नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 08 (रिसाली सेक्टर) में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. वार्ड के पार्षद चंद्रभान सिंह ठाकुर ने स्थानीय वार्डवासियों की मौजूदगी में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से होने वाले सीमेंटीकरण और पेवरब्लॉक निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया.
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान पार्षद चंद्रभान सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि स्वीकृत राशि में से लगभग 23 लाख रुपये की लागत से सीमेंटीकरण कार्य और 7 लाख रुपये की राशि से पेवरब्लॉक लगाने का कार्य किया जाएगा. उन्होंने बताया कि वार्ड के कुछ ही ब्लॉकों में सीमेंटीकरण का काम शेष रह गया था, जिसके पूरा होने के बाद अब लगभग पूरे वार्ड में पक्की सड़कों की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी.
इस अवसर पर पार्षद चंद्रभान सिंह ठाकुर के साथ चंद्रकला तारम, उमा सिंह, ओमप्रकाश साहू, आत्माराम ठाकुर, छत्तर सिंह ठाकुर, संतराम नेताम, शशांक साहू, यामिनी नेताम, त्रिवेणी नेताम, यशोदा ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, जानकी देवी, पद्मनी ठाकुर, लुमेश्वरी ठाकुर और रामेश्वरी ठाकुर, पदमनी नेताम,पिलेश्वरी ठाकुर, लोकेश्वरी गुलेंद्र ,डिलेश्वरी ठाकुर, अंजु कुंजाम, नेमा नेताम, रुपा ठाकुर, तुलसी ध्रुवे कल्याणी नेटी, उर्मिला ठाकुर, सरोजनी चंदेल, सहित वार्डवासी उपस्थित रहे.
