किसानहित एवं सहकारिता को मजबूती देना मेरा संकल्प- उमेश साहू
उतई- सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोड़िया, पंजीयन क्रमांक 3313 में प्राधिकृत अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. समारोह में उमेश कुमार साहू ने प्राधिकृत अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए सहकारी समिति के माध्यम से किसानों के हित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवा सहकारी समिति मर्यादित उतई अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष उतई केस्तीलाल वर्मा, अध्यक्षता उतई मंडल महामंत्री प्रवीण यादव तथा विशिष्ट अतिथि सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोडिया के पूर्व अध्यक्ष रोहित चंद्राकर एवं कोड़िया समिति प्रबंधक चुनेश कुमार वर्मा, भानपुरी सरपंच उमेंदी ठाकुर, कृषक आनंद चंद्राकर, राधेलाल साहू, दिनेश कुमार दीपक, चंद्र कुमार चंद्राकर, पुरषोत्तम साहू, ढालसिंह निषाद, किशन दीपक, रामचरण भारद्वाज, चेतन भारद्वाज, पुकेश्वर यादव, लोकनाथ यादव, समिति कर्मचारी कन्हैया लाल यादव, लीलाधर निषाद, भूपेन्द्र चन्द्राकर, राही साहूकार, रमेश कुमार (मुकरदम) आदि मौजूद रहे.
अतिथियों ने सहकारिता व्यवस्था की ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं कृषक हितों में महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए समिति के माध्यम से किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही. उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.
नवनियुक्त प्राधिकृत अध्यक्ष उमेश कुमार साहू ने सभी के सहयोग एवं विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समिति के कार्यों को जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की भावना व्यक्त की. उन्होंने कहा किसानों के हित एवं सहकारिता को मजबूती देने के लिए संकल्पित रहेंगे.
