जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, 31 हजार 50 रुपये नगदी व तास पत्ती जब्त
राजनांदगांव- चिखली पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्टेशनपारा क्षेत्र से 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 हजार 50 रुपये नगद और तास की पत्ती जब्त कर वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 नवंबर 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टेशनपारा स्थित बुद्ध गली के शासकीय कुआं के पास कुछ लोग तास पत्ती से जुआ खेल रहे हैं. सूचना के आधार पर चिखली पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को पकड़ा.
मामले में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है. साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपियों के खिलाफ पृथक से धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय, राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया.
अरोपियो का नाम
- प्रशांत डोंगरे पिता स्व. भाउदास डोंगरे उम्र 36 साल साकिन स्टेशनपारा वार्ड नं. 11 बुद्ध गली ओपी चिखली जिला राजनांदगांव.
- चैतन्य राव उर्फ व्यंक्टेश पिता निवास राव उम्र 27 सालसाकिन स्टेशनपारा वार्ड नं. 08 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव.
- मनीष गढ़े पिता स्व. चैन लाल गढ़े उम्र 36 सालसाकिन वार्ड नं. 12 बुद्ध गली ओपी चिखली जिला राजनांदगांव.
- प्रशांत बघेल पिता कृष्णा कुमार बघेल उम्र 33 साल साकिन स्टेशनपारा वार्ड नं. 11 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव.
- विशाल बागड़े पिता मनोहर बागड़े उम्र 28 साल साकिन स्टेशनपारा बुद्ध गली वार्ड नं. 12 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव.
- उमेश साहू पिता स्व. चैतन्य साहू उम्र 32 साल साकिन स्टेशनपारा वार्ड नं. 11 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव.
- शोमेश चेचाने पिता राजू चेचाने उम्र 28 साल साकिन स्टेशनपारा वार्ड नं. 11 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव.
