7वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए लोग
भिलाई- एचटीसी कंपनी के संस्थापक एवं समाजसेवी स्वर्गीय सरदार दलबीर सिंह (बीरा) की 7वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को शहरभर में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर उनके सुपुत्र व एचटीसी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह “छोटू” ने ‘परिवार इंदर’ के सदस्यों के साथ नेहरू नगर स्थित गुरुद्वारा नानकसर पहुंचकर माथा टेका और विशेष अरदास कराई. सोशल मीडिया से लेकर कोहका और ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एचटीसी कार्यालयों में दिनभर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने बीरा सिंह के सेवा कार्यों, संस्कारों और अमिट विचारों को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

उनके पुत्र इंद्रजीत सिंह ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर यादों को साझा करते हुए बताया कि आपके द्वारा दिए गए स्नेहा संस्कार, मार्गदर्शन और जीवन मूल्यों की छाप भी हमारे जीवन में स्पष्ट दिखाई देती है. आपने अपने कर्मों से सेवा मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की जो मिसाल प्रस्तुत की है, वह सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगी. प्रत्यक्ष रूप से आप आज हमारे समीप नहीं हैं किंतु आपकी यादें, विचार एवं आदर्श सदैव हमारे साथ हैं. जीवन की हर राह पर हमारा मार्गदर्शन करने वाले आप रहेंगे.
स्व. सरदार दलबीर सिंह (बीरा) की 7वीं पुण्यतिथि पर भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव, सन्नी भैया, भाजपा नेत्री तुलसी साहू, आशीष पांडेय और छ.ग. सिख पंचायत के चेयरमैन जसवीर सिंह चहल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
खुर्सीपार के समाजसेवी बबलू चौबे ने बीरा सिंह जी को “छत्तीसगढ़ का हीरा” बताते हुए याद किया कि कैसे उन्होंने एक बेमेतरा निवासी परिवार के बर्न पीड़ित बच्चे के संपूर्ण इलाज का खर्च खुद उठाया था. उनके पुत्र इंद्रजीत सिंह “छोटू” अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए समाजसेवा में समर्पित हैं और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
