लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में तबादला, कई जिलों में बदले गए CMHO, देखें लिस्ट
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य स्तर पर प्रशासनिक कसावट लाने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं. जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, विभाग के 25 चिकित्सा अधिकारियों तथा स्वास्थ्य विशेषज्ञों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की गई है.

