भाजपा ने की जिला और संभाग प्रभारियों की नियुक्ति
रायपुर- छत्तीसगढ़ भाजपा ने आर्थिक प्रकोष्ठ में संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी-सहप्रभारी और संभाग प्रभारी-सहप्रभारियों की घोषणा की गई है. जारी सूची के अनुसार प्रदेश के 36 जिलों और पांचों संभागों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

