आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 167 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले आदेश जारी
रायपुर- छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में बुधवार को बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं. जिला आबकारी अधिकारियों से लेकर सहायक ग्रेड-3 तक के स्तर तक फेरबदल किया गया है. 167 अधिकारी-कर्मचारी के तबादले की सूची जारी की गई है. 6 प्रोबेशनरी अधिकारियों और 6 जिला आबकारी अधिकारियों (DEO) का नाम शामिल है. इसके साथ ही 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों (ADEO) को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. 57 आबकारी उप निरीक्षकों और 39 आबकारी आरक्षकों का स्थानांतरण किया गया है. इसके अलावा 12 एक्साइज क्लर्क, 8 वाहन चालक और 8 भृत्य के भी तबादले किए गए हैं. इस संबंध में आबकारी के वाणिज्यिक कर विभाग से आदेश जारी किया गया है.
