सहकारी बैंक की 73 शाखाओं और समितियों में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
दुर्ग- जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के मुख्यालय सभा भवन में सहकारी जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक क्षेत्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाए जाने की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई.
अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘‘सहकारिता के दीप’’ जलाकर किया जाएगा. उक्त दिवस में बैंक कार्यक्षेत्र अंतर्गत प्रधान कार्यालय दुर्ग, नोडल कार्यालय जिला बालोद/बेमेतरा जिला दुर्ग, बालोद, बेमेतरा अंतर्गत 73 शाखाओं के साथ सभी प्राथमिक कृषि/विपणन/बुनकर/औद्योगिक/मत्स्य/उपभोक्ता एवं अन्य सहकारी समितियों में 101 दीप का प्रज्जवलन सायं 7 बजे बैंक/समिति कार्यालय में समिति के अध्यक्ष/प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा किया जायेगा. उक्त कार्यक्रम में समिति के कार्यक्षेत्र के कृषक सदस्यों को सादर आमंत्रित कर तिलक लगाकर स्वागत करना है.
बैठक में नरेश यदु, उपाध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग, मुकेश ध्रुव संयुक्त आयुक्त सहकारिता दुर्ग संभाग, लखनलाल गुरुपंच, पूर्व संचालक, एस.के.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संजीव तिवारी, प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, जयनारायण बस्तरिया संभाग संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, यशवंत कुमार वर्मा सहकारिता प्रकोष्ठ धमधा, राजेन्द्र यादव महामंत्री किसान मोर्चा जिला दुर्ग, मुकेश बेलचंदन, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य, कुलदीप साहू प्राधिकृत समिति परसदा, कुलेश्वर चन्द्राकर प्राधिकृत गोरकापार, शीतल कुमार चन्द्राकर, वरिष्ठ किसान अशोक कुमार (पप्पु यादव) जिला संयोजक सहकारिता, तिलक राम निषाद मिडिया प्रभारी सहकारी प्रकोष्ठ जिला बालोद, श्यामलाल साहू, संयोजक सहकारी प्रकोष्ठ दुर्ग, सुरेन्द्र देशमुख जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बालोद, बैंक अधिकारी हृदेश शर्मा, एस.के.निवसरकर, कुसुम ठाकुर, आर.के.वारे, नोडल अधिकारी बेमेतरा, होमंत पटेल सहायक नोडल बालोद सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे.
