हनुमान मंदिर के पास जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 1.26 लाख से अधिक का माल जब्त
राजनंदगांव- क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को कार्रवाई की है. ग्राम मुढ़पार नाला स्थित हनुमान मंदिर के पास बिजली लाइट के नीचे सार्वजनिक स्थान पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को पुलिस ने मुस्तैदी से घेराबंदी कर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. दिनांक 08 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से ‘कट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी की और जुआरियों को भागने का मौका दिए बिना धर दबोचा. मौके से पुलिस ने 26,500 नगद, 52 पत्ती ताश, 45,000 मूल्य के 5 नग मोबाइल फोन और 55,000 मूल्य की 2 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं. कुल मिलाकर 1,26,500/- की संपत्ति जब्त की गई है. आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
01- तोषण राम वर्मा, पिता रविलाल वर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी डूडेरा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.).
02- देवानंद वर्मा, पिता भागचंद वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी रेगाकठेरा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.).
03- नरेन्द्र कुमार वर्मा, पिता स्व. प्रेमलाल वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी कोपेडीह, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.).
04- मुकेश सिन्हा, पिता पलटूराम सिन्हा, उम्र 26 वर्ष, निवासी बधियाटोला, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.).
05- अरुण सिन्हा, पिता किशुन सिन्हा, उम्र 45 वर्ष, निवासी बधियाटोला, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.).
