राजनंदगांव उत्तर मंडल युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
राजनंदगांव- भारतीय जनता पार्टी ने संगठन ने राजनंदगांव उत्तर मंडल युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है. यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से की गई.
भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चिंटू सोनकर तथा उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित भाटिया की अनुशंसा पर उत्तर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य पराते ने कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों के नामों का आधिकारिक ऐलान किया.
