भिलाई नगर निगम वार्ड आरक्षण: कला मंदिर में लॉटरी से हुआ वार्ड आरक्षण का फैसला, स्कूली बच्चों ने निकालीं पर्चियां
भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों के आरक्षण का कार्य बुधवार को पूरा किया गया. कला मंदिर सेक्टर-6 में दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निगम आयुक्त और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्कूली बच्चों द्वारा लॉटरी (पर्ची) सिस्टम से आरक्षण की पूरी प्रक्रिया पूरी की. 23 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं. इनमें 8 वार्ड ओबीसी महिला और 15 वार्ड ओबीसी सामान्य के लिए हैं. इसके अलावा 3 वार्ड एसटी, 9 वार्ड एससी और 24 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए रखे गए हैं. सामान्य वर्ग के 24 वार्डों में 11 महिला आरक्षित हैं. इस आरक्षण के बाद कई वर्तमान पार्षदों और दिग्गज नेताओं के राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं. पार्षद आदित्य सिंह, दया सिंह, विनोद सिंह का वार्ड अब ओबीसी हो गया है. जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव जिस वार्ड से चुनाव लड़ते हैं, अब वह सामान्य महिला कर दिया गया है. सभापति गिरधर बंटी साहू का वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है.
सेक्टर 6 के पार्षद साकेत चंद्राकर, हुडको के सीजू एंथोनी, सेक्टर 7 के लक्ष्मी पति राजू के वार्ड की पर्ची निकाली तो वह महिला था. इसे महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है. पूर्व विधायक के पुत्र पार्षद संदीप निरंकारी अब खुद अपने वार्ड से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, क्योंकि वार्ड एससी के लिए आरक्षित कर दिया गया है. मन्नान गफ्फार खान का वार्ड अब महिला के लिए आरक्षित किया गया है. विधायक रिकेश सेन का वार्ड ओबीसी महिला कर दिया गया है.
ओबीसी के 23 वार्ड, 8 महिलाओं के लिए ओबीसी के लिए आरक्षित 23 वार्डों में वार्ड 42 गौतम नगर खुर्सीपार, 7 राधिका नगर, 21 कैलाश नगर कुरूद, 56 सेक्टर-2 पश्चिम, 26 रामनगर मुक्तिधाम, 6 प्रियदर्शिनी परिसर, 40 शहीद चुम्मन यादव नगर छावनी, 19 राजीव नगर कोहका, 39 चंद्रशेखर आजाद नगर और 45 बालाजी नगर खुर्सीपार शामिल हैं.
इसके अलावा वार्ड 66 सेक्टर-7 पूर्व, 27 शास्त्री नगर, 10 लक्ष्मी नगर, 68 सेक्टर-8, 3 मॉडल टाउन, 46 दुर्गा मंदिर खुर्सीपार, 37 संत रविदास नगर, 38 सोनिया गांधी नगर, 54 सेक्टर-1 दक्षिण, 49 सुभाष मार्केट, 4 नेहरू नगर, 2 स्मृति नगर और 44 लक्ष्मीनारायण वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं. उपलब्ध रिपोर्ट में भी ओबीसी के 23 वार्ड और 8 ओबीसी महिला वार्डों की पुष्टि हुई है ओबीसी महिला के वार्ड 6, 7, 26, 37, 38, 45, 54 और 66 हैं. बाकी 15 वार्ड ओबीसी सामान्य के लिए हैं.
एससी-एसटी के 12 वार्ड आरक्षण सूची के अनुसार एसटी के लिए वार्ड 52 और 62 सामान्य तथा वार्ड 61 महिला आरक्षित है. एससी के लिए वार्ड 1, 5, 8, 9, 32, 36, 43, 51 और 69 आरक्षित किए गए हैं. इनमें वार्ड 69 महिला आरक्षित है. इसके साथ ही सामान्य वर्ग के 24 वार्ड हैं. इनमें 11, 12, 15, 23, 24, 29, 35, 47, 48, 63 और 70 महिला आरक्षित हैं. इस प्रकार से भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों का आरक्षण प्रक्रिया किया गया.

