रिसाली निगम के 40 वार्डों का आरक्षण तय, वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ, लॉटरी पर्ची से हुआ फैसला
रिसाली- रिसाली नगर निगम के सभी 40 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई. सेक्टर-6 स्थित कला मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, निगम आयुक्त तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही. आरक्षण सूची तय करने के लिए पारदर्शिता अपनाते हुए स्कूली बच्चों के माध्यम से लॉटरी (पर्ची) निकलवाई गई.
जारी आरक्षण व्यवस्था के अनुसार, अनारक्षित (सामान्य): कुल 20 वार्डों को अनारक्षित रखा गया है, जिनमें से 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं. ओबीसी (OBC): अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में 10 वार्ड आए हैं. अनुसूचित जाति (SC): 7 वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं. अनुसूचित जनजाति (ST): 3 वार्ड एसटी वर्ग के लिए तय किए गए हैं.

