शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालक बदले
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों एवं अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार, संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है.

