छत्तीसगढ़ के नए प्रभारी बने सुखदेव भगत, भूपेश बघेल को असम और सचिन पायलट को मिली पंजाब की कमान
नई दिल्ली- कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों और राज्यों में संगठन को मजबूत करने की तैयारी के बीच बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है. पार्टी अध्यक्ष ने कई वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न राज्यों का महासचिव प्रभारी और प्रभारी नियुक्त किया. ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.
पार्टी की ओर से जारी प्रेस आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का महासचिव प्रभारी बनाया गया है. वहीं, राजस्थान के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए सुखदेव भगत को प्रभारी बनाया है. कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश में रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया गया है. उन्हें कर्नाटक के महासचिव प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है. जबकि डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी. वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

