बीएसपी राजहरा में चोरी का खुलासा: चोरी करने वाले 1 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार, कबाड़ कारोबारी भी पहुंचे जेल
बालोद- बीएसपी राजहरा के टेलीकॉम एक्सचेंज कार्यालय और राजहरा खदान क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी वारदातों का पर्दाफाश करते हुए थाना राजहरा पुलिस ने एक अपचारी बालक (नाबालिग) सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कबाड़ व्यवसायी भी शामिल हैं. आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख रुपये से अधिक का सामान एवं वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त कर सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, पहला मामला प्रार्थी समीर कुमार चैबे असिस्टेंट जनरल मैनेजर बीएसपी राजहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26-27 अगस्त 2026 के दरम्यानि रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीएसपी टेलीकाम एक्सचेंज आफिस राजहरा मे घुसकर आफिस मे रखे 01 नग विन्डो एसी, 02 नग सीपीयू डीटी 14975, डीटी 16693, 06 नग की-बोर्ड, 05 नग माउस, 03 नग लेन पीसीआई, 02 नग हार्ड डिस्क, 04 नग 2जी का रैम, 02 नग प्रोसेसर आई5, 04 नग पुराना मानिटर 19 इंच वाला, 02 नग हार्ड डिस्क 500 जीबी वाला, 03 नग मदरबोर्ड एसर कंपनी का, 01 नग डिजिटल मल्टीमीटर, 02 नग स्कूड्रायवर बाक्स सेट, 01 नग ब्लोवर कुल कीमती 70,350 रूपये को चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक – 210/2026 धारा- 331(4),305(E),317(2),3(5) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया.
दूसरा मामला प्रार्थी शैलेन्द्र पाल सिंह असिस्टेंट जनरल मैनेजर बीएसपी राजहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27-28 अगस्त 2026 के दरम्यानि रात्रि मे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा डम्पर रोड राजहरा खदान के बिजली खंबो मे लगे कुल 12 नग 150 वॉट वाली एलईडी फ्लड लाईट फिक्चर्स सुर्या कंपनी की कुल कीमती 36000 रूपये को चोरी कर ले गया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध 211/2026 धारा- 305(E) कायम कर विवेचना मे लिया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद किरण चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में थाना राजहरा पुलिस द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपियों एवं मशरूका की पता तलाश किया गया पता तलाश दौरान मुखबीरों से सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ मोहल्ले के कुछ लडकों द्वारा चोरी की सामान को बेचने के लिये ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं. सूचना पर संदेहियों दिव्यांशु सिंग, लुजीत साहू, शर्मा नेताम उर्फ लकवा, सन्नी थापा, सुनील महानंद और एक नाबालिग बालक को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना कारित करने से इंकार कर रहे थे जिन्हे अलग-अलग कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया.
कार्यालय से चोरी करने वाले आरोपी: दिव्यांशु सिंह (19 वर्ष), लुजीत साहू (18 वर्ष), शर्मा नेताम उर्फ लकवा (35 वर्ष) तथा 1 अपचारी बालक के कब्जे से विंडो एसी, कंप्यूटर उपकरण (की-बोर्ड, मॉनिटर, हार्ड डिस्क, प्रोसेसर, मदरबोर्ड) तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक (CG24 Y 0622) जब्त की गई.
चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ व्यवसायी: सन्नी थापा (20 वर्ष) और सुनील महानंद (35 वर्ष) के कब्जे से चोरी की गईं 12 नग एलईडी फ्लड लाइट बरामद हुईं.
उक्त घटना मे चोरी की मशरूका को वाजप्ता करने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने पर थाना राजहरा से निरीक्षक सुनील तिर्की, उप निरीक्षक प्रदीप कंवर, प्र.आर. राकेश साहू, आरक्षक सुरेन्द्र देखमुख, पवन आनंद धीर, संतोष वानखेडे, खिलावन निषाद की सराहनीय भूमिका रही है.
