भिलाई शहर जिला कांग्रेस सेवा दल में नई नियुक्ति: जगत पति राय बने ब्लॉक 6 रिसाली के ब्लॉक अध्यक्ष
भिलाई- भिलाई शहर जिला कांग्रेस सेवा दल के संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है. अखिल भारतीय राष्ट्रीय सेवा दल के मुख्य संगठक बी.वी. श्रीनिवासन, राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी राजकुमारी रघुवंशी और प्रदेश सेवा दल के मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार के आदेशानुसार यह मनोनयन किया गया है.
भिलाई शहर जिला कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक एवं जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने जगत पति राय की सेवा दल के प्रति समर्पण और कार्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें अगले आदेश तक ब्लॉक 6 रिसाली का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है.
प्रदेश सचिव अनिल सिंह ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए आशा व्यक्त की है कि नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संगठन को सेवा दल के सिद्धांतों के अनुरूप पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हुए और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे. इस नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और सेवा दल के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं.
