समय-सारणी जारी
दुर्ग- जिले में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर पालिक निगम के वार्डों का वार्डवार आरक्षण तय करने के लिए 09 सितंबर 2026 की तिथि निर्धारित की गई है. यह संपूर्ण आरक्षण प्रक्रिया छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम, 1994 के तहत की जाएगी. आरक्षण की पूरी प्रक्रिया कला मंदिर, सेक्टर-6, भिलाई (सिविक सेंटर) में आयोजित की जाएगी.
Advertisement
समय-सारणी
नगर पालिक निगम भिलाई: पूर्वाह्न 11:00 बजे से
नगर पालिक निगम रिसाली: अपराह्न 03:00 बजे से
नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा: सायंकाल 05:00 बजे से.

