पदोन्नत राजेंद्र कुमार सोनी को मिला कवर्धा संभाग का अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी
रायपुर- छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग, प्रमुख अभियंता कार्यालय (शिवनाथ-भवन, नवा रायपुर) द्वारा प्रशासनिक कसावट और कार्यों के सुचारू संपादन के लिए पदस्थापना आदेश जारी किया गया है.
Advertisement
जारी आदेश के तहत, तांदुला सर्वेक्षण एवं अनुसंधान उपसंभाग क्रमांक-1, दुर्ग में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी (कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत) राजेन्द्र कुमार सोनी को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से जल संसाधन संभाग, कवर्धा का कार्य संपादित करने हेतु आदेशित किया गया है.


