राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी दौलत राम पोर्ते ने 12वीं वाहिनी सीएएफ के सेनानी का कार्यभार संभाला
रामानुजगंज-बलरामपुर- राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी दौलत राम पोर्ते ने सोमवार, 3 अगस्त 2026 को 12वीं (भारत रक्षित) वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रामानुजगंज-बलरामपुर के सेनानी पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया.
यह पदभार ग्रहण छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश क्रमांक ESTB-102(2)/528/2026-HOME SECTION दिनांक 20 जुलाई 2026 के परिपालन में किया गया.
श्री पोर्ते इससे पूर्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात), रायपुर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। यातायात प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में उनके अनुभव को देखते हुए उनके इस नए पदस्थापन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
12वीं (भारत रक्षित) वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रामानुजगंज-बलरामपुर में सेनानी का कार्यभार संभालने के बाद श्री पोर्ते ने वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की. उन्होंने अनुशासन, बेहतर कार्य संस्कृति, प्रभावी प्रशिक्षण तथा जनहित एवं सुरक्षा से जुड़े दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने पर जोर दिया.
उनकी पदस्थापना से 12वीं वाहिनी के प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है.

