गौरव पथ ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा
शहर की सामाजिक संस्थाएं करेंगी सम्मान
राजनांदगांव- स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भारतीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 53 किग्रा. वर्ग में कैटेगिरी में कुल वजन 199 किग्रा. (स्नैच में 88 किग्रा. +क्लीन एण्ड जर्क में 111 किग्रा.) वजन उठाकर भारत को रजत पदक दिलाया. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद ज्ञानेश्वरी यादव का 4 अगस्त को प्रथम नगर आगमन हो रहा है. उनके स्वागत और सम्मान के लिए राजनांदगांव नगर पालिक निगम, जिला वेटलिफ्टिंग संघ तथा जय भवानी व्यायाम शाला द्वारा भव्य बाइक रैली और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है.
ज्ञानेश्वरी यादव छ.ग. प्रदेश में पुलिस में एएसआई है. यह पद 2022 में जूनियर वल्र्ड ग्रीस में आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर पदक प्राप्त करने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदान किया गया था. उनके प्रशिक्षक अजय लोहार को 5 लाख रूपये की राशि सम्मान के रूप में प्रदान किया गया था.
जय भवानी व्यायाम शाला के संरक्षक अजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष अमित आजमानी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञानेश्वरी यादव राजनांदगांव जय भवानी व्यायाम शाला में अपनी वेटलिफ्टिंग की प्रारंभिक ट्रेनिंग प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ी मोहारा के पास, भोडिय़ा में निवासरत रही. वर्तमान में कौरिनभाठा में निवासरत है. कॉमन वेल्थ गेम्स में रजत पदक प्राप्त कर ज्ञानेश्वरी यादव भारत, छत्तीसगढ़ एवं हमारे जिले का नाम गौरवान्वित किया है उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगर पालिक निगम राजनांदगांव एवं जय भवानी व्यायाम शाला, जिला वेटलिफ्टिंग संघ के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जो कि गौरव पथ आडिटोरियम राजनांदगांव में दोपहर 12 बजे आयोजित है.
कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक मधुसूदन यादव महापौर नगर पालिक निगम राजनांदगांव एवं अमित आजमानी अध्यक्ष जिला वेटलिफ्टिंग संघ जय भवानी व्यायाम शाला राजनांदगांव ने शहर के सभी सामाजिक संस्था, खेल संस्था, महिला मंडल को अपील की है कि अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान करें एवं खिलाड़ी एवं कोच का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन करें. जिससे वह ओलंपिक टूर्नामेंट में अपना मुकाम हासिल कर सकें.
ज्ञानेश्वरी यादव के राजनांदगांव आगमन 4 अगस्त को होगा. जिले के सभी खेल संघों, खेल प्रेमी एवं सामाजिक संस्थाओं के द्वारा बाईक रैली गायत्री मंदिर चौक दिल्ली दरवाजा चौक से प्रारंभ होगा, कामठी लाईन, भारत माता चौक, सिनेमा लाईन, महाकाल चौक होते हुए जयस्तंभ चौक, जय भवानी व्यायाम शाला में पूजा अर्चना होगी. पुन: गांधी चौक, दुर्गा चौक होते हुए इंदिरा नगर चौक, गौरवपथ होते हुए आडिटोरियम में सम्मान समारोह आयोजित होगा. उक्त आयोजन में प्रमुख योगदान जय भवानी व्यायाम शाला के शेख वसीम, शशांक तिवारी, बसंत मैगी, विवेक रंजन सोनी, अशोक श्रीवास, नीरज शुक्ला, नीतिन शर्मा, दीपक ठाकुर, दीपक सोनी, मनोज यादव रहेंगे.
इस आयोजन में राजनांदगांव के सामाजिक संगठन गुरूसिंग सभा, छात्र युवा मंच, यादव (कोसरिया) समाज, साहू समाज, सकल जैन समाज, यादव समाज (ठेठवार), लायंस क्लब, चेम्बर ऑफ कामर्स, स्टेडियम समिति, जिला सतनामी समाज, मुस्लिम समाज, जय भवानी व्यायाम शाला, उदयाचल, पूज्य सिंधी समाज लालबाग, बॉडी टेक जिम, जिला वेटलिफ्टिंग संघ, बौद्ध समाज, राजपूत महिला मंडल, ओ कान्हा महिला मंडल, छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज सुंदरा, मिनीमाता महिला मंडल नंदई, सिन्हा समाज, कांग्रेस खेलकूद प्रमोष्ठ आदि के पदाधिकारी उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करें ऐसी अपील की गई. उक्त जानकारी जिला वेटलिफ्टिंग के सचिव अशोक श्रीवास ने दी.

