शिक्षक अमृतलाल पंडो का शव तालाब में मिला, विधायक शकुंतला पोर्ते ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
वाड्रफनगर/बलरामपुर- प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है. ग्राम पंचायत तुगवा में प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक अमृतलाल पंडो का शव ग्राम आसनडीह चपोता स्थित ससुराल के पास छोटे तालाब में बरामद किया गया है.
जानकारी के अनुसार मृतक अमृतलाल पंडो अपने साला रामाशंकर पंडो के घर रुके हुए थे. बुधवार को घर के बगल में स्थित छोटे तालाब में उनका शव अज्ञात परिस्थितियों में मिला. मृतक के परिजनों में पत्नी राजकुमारी सहित पूरे परिवार में शोक की लहर है.

विधायक ने परिवार को दिया ढांढस
घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते तत्काल मृतक के निवास एवं ससुराल आसनडीह चपोता पहुंचीं. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया. विधायक ने प्रशासन को आदेश दिया कि शिक्षक की मृत्यु के कारणों की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए. उन्होंने कहा “परिवार की इस दुखद घड़ी में हम सब उनके साथ हैं.

