अटल की मूर्ति भी भाजपा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तांबा की जगह सीमेंट की निकली
रायपुर- प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धांधली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका कटघोरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की ब्रांज धातु से मूर्ति बनाने 13.60 लाख रुपया खर्च किया गया. मूर्ति की स्थापना हुई तो बारिश की पानी से मूर्ति का रंग उधड़ने लगा तो समझ आया ये मूर्ति ब्रांज धातु की नहीं बल्कि सीमेंट क्रांकीट से बनी है. जबकि मूर्ति ब्रांज धातु की लगाना तय हुआ था. भाजपा सरकार के कमीशनखोरी भ्रष्टाचार ने अटल की मूर्ति को भी नही छोड़ा .
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में अटल बिहारी वाजपेयी का अपमान हुआ है. वैसे भी भाजपा का इतिहास अटल बिहारी वाजपेयी का अपमान से भरा हुआ है. अटल अस्थि कलश यात्रा में भाजपा के नेता हंसी-ठिठोली कर रहे थे. उसके बाद अस्थि कलश में भाजपा कार्यालय के कोने में फेंक दिया गया था. अब अटल की मूर्ति भी नकली निर्माण सामग्री से बनाकर अपमान किया है. कांग्रेस मांग करती है कटघोरा में मूर्ति निर्माण में हुई अनियमितता की जांच की जाये, जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही हो, अटल बिहारी की मूर्ति बदली जाये.


