बिलासपुर में मूलनिवासी महापंचायत: 20 संगठनों ने भरी हुंकार, बड़े आंदोलन की तैयारी
बिलासपुर- मूलनिवासी संघ (भारत) द्वारा बिलासपुर के सरकंडा स्थित चंद्रा भवन में 29 जुलाई को भव्य ‘मूलनिवासी महापंचायत’ का आयोजन किया गया. इस महापंचायत में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मूलनिवासी समाज (SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक) के अधिकारों के हनन और शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे अन्याय के खिलाफ विस्तृत चर्चा की गई एवं आगामी बड़े आंदोलनों की रूपरेखा तैयार की गई.
महापंचायत में शामिल 20 सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया कि आगामी अगस्त माह में ‘विश्व मूलनिवासी दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के सभी संभागों में महापंचायत आयोजित कर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसके बाद ‘छत्तीसगढ़ जाम’ हेतु प्रदेश स्तरीय विशाल आंदोलन किया जाएगा.
महापंचायत में उठाए गए प्रमुख मुद्दे-
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समाज के लिए 27% आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग.
- फर्जी ग्रामसभाओं के माध्यम से आदिवासियों के प्राकृतिक संसाधनों की कथित लूट पर रोक.
- बस्तर क्षेत्र में बोधघाट परियोजना से 40,000 आदिवासियों के विस्थापन और कॉर्पोरेट साठगांठ के खिलाफ कड़ा विरोध.
- संविधान विरोधी धर्म स्वतंत्रता कानून को रद्द करने और अनुसूचित जाति (SC) समाज पर हो रहे हिंसक व जातिगत अत्याचारों को रोकने की मांग.
- नक्सली मामलों के नाम पर जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों की अविलंब रिहाई.
वरिष्ठ नेताओं व प्रवक्ताओं की उपस्थिति
महापंचायत के मुख्य अतिथि मूलनिवासी संघ भारत के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट पंकज रवि रहे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत पटेल ने की. कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में सी. ए. विष्णु बघेल (अध्यक्ष, छ.ग. सर्व पिछड़ा महासंघ), नीरा देवी (राष्ट्रीय सतनाम क्रांति मोर्चा), रमेश यदु (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया सर्व समाज), कॉमरेड सौरा यादव, रमेश सिंह ठाकुर (प्रमुख, सर्व आदिवासी समाज छ.ग.), कौशल वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, अ.भा. SC/ST/OBC संयुक्त मोर्चा), जोनाथन (UCC छ.ग.), के. बाबू (मिशन इंडिया), अनीस चरण मसीह (आवाज छ.ग.), धर्मेंद्र सिंह पोर्ते (गोंडवाना आदिवासी महासभा GPM), संतोष करियार (जिलाध्यक्ष, सफाई कर्मचारी संघ), आशा सुबोध (महिला अध्यक्ष, SC/ST/OBC/Min महासंघ), एस. सारथी (प्रदेश अध्यक्ष, सूत सारथी समाज), एड. लवकुश साहू (साहू समाज), हेमचंद मीरी (जिलाध्यक्ष, बसपा बिलासपुर), एड. एडवर्ड मसीह (प्रमुख, ईसाई समाज), सुभाष बेला (प्रदेश प्रमुख, सुदर्शन समाज), सुरेश सोनी (OBC विचारक), एड. महिलांग (संयोजक, अधिवक्ता परिषद), लक्ष्मी गहवई (प्रदेश संरक्षक, कुर्मी चेतना मंच) सहित संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष जोश थॉमस, रवि राय मोटाई, महासचिव शाजी जॉन एवं विभिन्न जिलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे.

नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण
महापंचायत के दौरान मूलनिवासी संघ बिलासपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. रघु साहू एवं उनकी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष एड. अमरजीत पटेल द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.
कार्यक्रम का सफल संचालन मूलनिवासी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व बिलासपुर प्रभारी श्याम मूरत कौशिक द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष डॉ. रघु साहू ने व्यक्त किया. इस अवसर पर भोला साहू, अन्नपूर्णा ध्रुव, किरण कुर्रे, सुमन मरकाम, मधु, जमुना वती बंजारे,एन पी विश्वकर्मा, बसंत ओड़कार, टीकम सिंह, गणेश पोर्ते, रंजीत साहू, लालकेश्वर दास, पवन दिल्लीवार, दशरु निषाद सहित बड़ी संख्या में समाज व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.



