पार्षद चंद्रभान सिंह ठाकुर बने ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव
भिलाई- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की है. इस सूची में रिसाली नगर निगम के पार्षद चंद्रभान सिंह ठाकुर को प्रदेश सचिव की एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.
संगठनात्मक अनुभव का मिला लाभ
चंद्रभान सिंह ठाकुर वर्तमान में पार्षद एवं छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष हैं एवं पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के उपाध्यक्ष एवं आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
देखें जारी सूची-



