दुर्ग कलेक्टर ने किया प्रशासनिक फेरबदल, संयुक्त और डिप्टी कलेक्टरों के कार्यों बंटवारा

दुर्ग प्रशासनिक कार्यों में अधिक दक्षता और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने संयुक्त कलेक्टरों एवं डिप्टी कलेक्टरों के बीच कार्यों का पुनर्विभाजन करते हुए नया आदेश जारी किया है.पूर्व में जारी सभी कार्य विभाजन आदेशों को निरस्त कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
नए आदेश के तहत हरवंश सिंह मिरी को अपर कलेक्टर, दुर्ग का दायित्व सौंपा गया है. वहीं महेश सिंह राजपूत को दुर्ग (ग्रामीण) के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी का प्रभार दिया गया है. लवकेश कुमार ध्रुव को धमधा एसडीएम एवं एसडीएम (दंडाधिकारी) बनाया गया है.
इसी प्रकार सोनाल डेविड को जिला कलेक्टरेट में डिप्टी कलेक्टर, उत्तम कुमार ध्रुव को पाटन एसडीएम एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी तथा नवपदस्थ प्रकाश सोनी को भिलाई-3 के एसडीएम एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

