दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल : शोभराज अग्रवाल बने दुर्ग सिटी एएसपी, निशांत पाठक को मिली भिलाई सीएसपी की जिम्मेदारी

दुर्ग- जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गृह विभाग ने 10 से अधिक पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है.
तबादले के तहत एएसपी सिटी दुर्ग सुखनंदन राठौर को बस्तर (जगदलपुर) भेजा गया है.उनकी जगह मुख्यमंत्री सुरक्षा शाखा, रायपुर में पदस्थ शोभराज अग्रवाल को दुर्ग सिटी एएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी तरह भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का तबादला राजनांदगांव किया गया है.उनकी जगह सुकमा जिले में पदस्थ निशांत पाठक को भिलाई का नया सीएसपी बनाया गया है। वहीं सुकमा में प्रांशु तिवारी को एसडीओपी नियुक्त किया गया है.
यातायात शाखा में भी बदलाव करते हुए एएसपी (यातायात) कौशलेंद्र देव पटेल को बस्तर से दुर्ग लाया गया है.डीएसपी (यातायात) सदानंद सिंह बिष्टराज का तबादला राजनांदगांव किया गया है, जबकि दंतेवाड़ा से विशाल सोन को उनकी जगह जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा पुलिस विभाग की विभिन्न वाहिनियों और अन्य इकाइयों में भी कई अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं.
