डीएसपी ट्रैफिक की चेतावनी—ओवरलोडिंग, नशे में वाहन संचालन और नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

रायगढ़- स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने स्कूल ऑटो वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान शुरू किया है. हाल के दिनों में ऑटो रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने पहले जागरूकता और अब सख्त प्रवर्तन की रणनीति अपनाई है.
यातायात पुलिस ने शहर में स्कूली ऑटो वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी. यातायात थाना प्रभारी रोहित बंजारे एवं उनकी टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच करते हुए ऑटो चालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा ओवरलोडिंग नहीं करने की सख्त हिदायत दी.
