हरारे में खेले जाएंगे तीन T20I मुकाबले

स्पोर्ट्स- भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है. टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई. पहले मैच को भारत ने जीता था लेकिन इंग्लैंड ने दमदार वापसी करते हुए दूसरे और तीसरे मैच को अपने नाम कर लिया. रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया ने आखिरी वनडे मैच खेला.
भारतीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) सीरीज खेली जाएगी. यह श्रृंखला 23 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसके सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जाएंगे.
श्रेयस अय्यर संभालेंगे भारतीय टीम की कमान
जिम्बाब्वे दौरे के लिए घोषित भारतीय दल में कई युवा और होनहार खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. टीम की कप्तानी स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है.
जिम्बाब्वे के लिए भारत की टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).
| भारत का जिम्बाब्वे दौरा, 2026 | ||||
| क्र. | दिन | तारीख | मैच | स्थान |
| 1 | गुरुवार | 23-जुलाई-26 | पहला टी20 मैच | हरारे |
| 2 | शनिवार | 25-जुलाई-26 | दूसरा टी20 मैच | हरारे |
| 3 | रविवार | 26-जुलाई-26 | तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच | हरारे |
https://x.com/BCCI/status/2074123777995407841
