छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 128 अफस्रों का तबादला, देखें तबादला सूची

रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं. शासन द्वारा जारी नए आदेश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के कुल 92 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
ओ.पी. शर्मा को मिली मुख्यमंत्री सुरक्षा की कमान
तबादला सूची के अनुसार, 4वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (माना, रायपुर) के सेनानी ओ.पी. शर्मा का स्थानांतरण करते हुए उन्हें पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है.

