भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का महामुकाबला आज से, रोहित, विराट और बुमराह की वापसी

स्पोटर्स डेस्क- इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 से करारी शिकस्त झेलने के बाद, भारतीय टीम वनडे फॉर्मेट में नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है. तीन मैचों की इस हाई-वोल्टेज वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज बर्मिंघम, एजबास्टेन में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में है, वहीं मेजबान इंग्लैंड टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक करेंगे. इस सीरीज में भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी है.
जानिए क्या है मैचों की टाइमिंग?
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले इन तीन वनडे मुकाबलों की टाइमिंग अलग-अलग है. सीरीज का पहला और आखिरी मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. लेकिन कार्डिफ में खेला जाने वाला दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. इस वनडे सीरीज के मुकाबले बर्मिंघम, कार्डिफ और ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर आयोजित किए जाएंगे.
वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल:
पहला वनडे: 14 जुलाई, एजबेस्टन (बर्मिंघम) दोपहर 3:30 बजे से
दूसरा वनडे: 16 जुलाई, सोफिया गार्डन्स (कार्डिफ) शाम 5:30 बजे से
तीसरा वनडे: 19 जुलाई, लॉर्ड्स (लंदन) दोपहर 3:30 बजे से
टीम इंडिया- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव.
इंग्लैंड की टीम- जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद.
