8 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए CEO

रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 अधिकारियों के तबादले एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं. जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के जिला पंचायतों को नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) मिले हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

