प्रदेश अध्यक्ष के.आर. शाह ने दिए संगठन विस्तार के मंत्र

भिलाई- छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद की दुर्ग जिला शाखा की पहली बैठक आज भिलाई शहर में आयोजित की गई. बैठक में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष के.आर. शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे. जिला अध्यक्ष एवं जिला शाखा के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का राजकीय गमछा ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया, वहीं प्रदेश पदाधिकारियों का पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया गया.

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के.आर.शाह ने जिला संगठन के समस्त पदाधिकारियों को परिषद की कार्यप्रणाली एवं पदाधिकारियों को उनकी भूमिका एवं दायित्व से अवगत कराया. प्रदेश अध्यक्ष जीने जिले में संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए जिले के समस्त सामाजिक प्रमुखों एवं सामाजिक जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने की एवं परिषद के छः सूत्री कार्य एजेंडा से अवगत कराने की सलहा दी. बैठक के दौरान तुएगोंदी-जामड़ीपाठ विषय पर भी चर्चा हुई. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार संविधान के प्रावधानों को मानती है तो संबंधित भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए तथा आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और रूढ़ी-प्रथाओं के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं.
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकला तारम, प्रदेश महामंत्री जमुना ठाकुर, प्रदेश सचिव युवराज ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष शंतानू मरकाम, जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ठाकुर (पार्षद), महिला अध्यक्ष दिनेश्वरी भुआर्य,अश्लेष मरावी,उमा सिंह,चंद्रिका रावत,पल्लवी ठाकुर,डालिया ढाले,हेत सिंह ध्रूव,संगीत सोरी,अवि मरकाम, रामचन्द्र ध्रुव, लोकेन्द्र मंडावी,यशवंत मरकाम,लक्ष्मण मरकाम, अन्नपूर्णा छैदेया, दिनेश्वरी चनाप,माधुरी सुधाकर,सतरुपा कोमा,प्यारी ठाकुर,रिकुम खरे,अनिता ठाकुर,रामेश्वरी ठाकुर,यामिनी नेताम, त्रिवेणी ठाकुर आदि उपस्थित रहें.
