29 जून तक चलेगा जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर

रायपुर- कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के 6वें दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन के.सी. वेणुगोपाल ने जिला अध्यक्षों को पार्टी की रीति-नीति और संगठन की मजबूती के गुर सिखाया. उन्होंने कहा कि संगठन सृजन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने निचले स्तर के मजबूत लोगों को जिला अध्यक्ष के रूप में अवसर दिया है. आपको मिल अवसर का उपयोग संगठन की मजबूती के लिए करना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश के लोकतंत्र की लड़ाई लड़ रहे. छात्रों, किसानों, मजदूरों, अनुसूचित जाति, जनजाति, सर्वहारा वर्ग की आवाज राहुल गांधी बने है. हमें राहुल जी की वंचितो की लड़ाई आगे तक ले जाना है. अनुशासन संगठन की सर्वोपरि है, सभी को अनुशासन के साथ संगठन को मजबूत करना है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी जिला अध्यक्षों के ट्रेनिंग में व्याख्यान दिया. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी प्रशिक्षण में शामिल होने रायपुर आई है वे कल जिला अध्यक्षों को संबोधित करेंगी. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव भी प्रशिक्षण शिविर में व्याख्यान देंगे. जिला अध्यक्ष को प्रशिक्षण शिविर 29 जून तक चलेगा.
अभी तक छत्तीसगढ़ का राजनैतिक इतिहास, संविधान, विभिन्न राजनैतिक मामलों, राज्य के ज्वलंत मुद्दों, संगठन के स्ट्रक्चर एवं आगामी आंदोलन की रूपरेखा जैसे विषयों पर व्याख्यान हो चुका है.
जिला अध्यक्ष 8 गांव में रात्रि विश्राम एवं श्रमदान भी कर चुके है. एआईसीसी के प्रभारी सचिव राव की देखरेख में प्रशिक्षण चल रहा है. प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू और प्रदेश कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदाधिकारी प्रशिक्षण स्थल पर व्यवस्था संभाल रहे है.
