रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश
अंबिकापुर- सरगुजा अंचल से देश की राजधानी दिल्ली (हज़रत निज़ामुद्दीन) की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है. रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) ने अंबिकापुर-हज़रत निज़ामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22407/22408) के फेरे बढ़ाने को हरी झंडी दे दी है. अब यह ट्रेन साप्ताहिक के बजाय सप्ताह में दो दिन संचालित होगी.
रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम द्वारा जारी आदेश में इस फ्रीक्वेंसी बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से या एक शुरुआती सुविधाजनक तारीख से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी. इस फैसले से विद्यार्थियों, मरीजों, व्यवसायियों और नौकरीपेशा यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
अंबिकापुर से ट्रेन हर मंगलवार और गुरुवार को होगी रवाना. दिल्ली से वापसी में ट्रेन रविवार और मंगलवार को चलेगी.

