पी.मुक्ता गुहामूर्ति को मिली पी-एच.डी
भिलाई- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा पी.मुक्ता गुहामूर्ति को पी-एच.डी की उपाधि प्रदान की गई है. शिक्षा विषय पर किए गए उनके शोध का विषय “इंटरनेट गेम्स खेलने वाले किशारों के तनाव एवं आक्रामकता का उनकी शैक्षिक उपलब्धि पर प्रभाव” था. उनके शोध निर्देशक अपोलो कॉलेज अंजोरा के प्राध्यापक डॉ.रजत जैन एवं सहशोध निर्देशक कल्याण महाविद्यालय भिलाई के सहायक प्राध्यापक डॉ.आरती मिश्रा थे.
वे रेलवे स्टेशन मास्टर पी.कृष्णामूर्ति की पत्नी, दिवंगत एम.एस.गुहा व स्वपना गुहा की पुत्री एवं मृणालकांति गुहा, सुनीता बर्मन, दिशी मलिक साहू की बहन है.
