5 दिनों के सत्र में वित्तीय और विधायी कार्यों पर होगी चर्चा
रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है. छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का यह दशम् सत्र सोमवार, दिनांक 13 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा, जो शुक्रवार, दिनांक 17 जुलाई 2026 तक चलेगा. पांच दिनों तक चलने वाले इस संक्षिप्त सत्र में कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी. विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा द्वारा आज, इस संबंध में अधिसूचना और विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है. सत्र के दौरान वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य संपादित होंगे.

