RCB के पास बैक टू बैक खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका
स्पोर्ट्स डेस्क- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है. गुजरात की टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वही आरसीबी के पास बैक टू बैक खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है. गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया. कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों पर 104 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई. अब खिताब पर कब्जा जमाने के लिए 31 मई को गुजरात और बैंगलोर के बीच हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल मैच भारतीय समयनुसार शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने 18.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 219 रन बनाकर जीत हासिल कर ली.
गुजरात की टीम ने इस सीजन में निरंतरता और बेहतरीन टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार फाइनल का टिकट कटाया है. टीम के मजबूत बल्लेबाजी क्रम और धारदार गेंदबाजी के सामने विरोधी टीमें बेअसर साबित हुईं. फाइनल में उनका मुकाबला बेहद मजबूत नजर आ रही बैंगलोर की टीम से होगा, जो इस बार ट्रॉफी उठाने के लिए पूरा जोर लगा रही है.
31 मई को होने वाले इस महामुकाबले को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी किस टीम के हाथ लगती है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप और उसकी वेबसाइट पर होगी. वहीं मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
