जंगल में मिली सड़ी-गली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच मेंजुटी पुलिस
बालोद- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गंजडीह गांव के जंगल में एक सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा. यह मामला संजारी चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है.
