सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की आढ़ में कर रहा था सट्टा पैनल का संचालन
मुम्बई तथा गोवा में कमिश्नरेट पुलिस की दबिश, 07 आरोपी गिरफ्तार, 01 पैनल नेटवर्क ध्वस्त
रायपुर- ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को गिरफ्तार कर लिया है. वह अपने भाई करण खेमानी के साथ मिलकर पिछले ढाई साल से 3Stumps, रेड्डी ग्रुप, बजरंग ग्रुप, मेट्रो 65 और डायमंड मास्टर जैसे ऑनलाइन सट्टा पैनलों का संचालन कर रहा था.
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला की निगरानी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा की गई. आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की आड़ में इस अवैध नेटवर्क को चला रहे थे.
मुम्बई और गोवा में दबिश देकर कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि इस पूरे मामले में अब तक 27 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. यह नेटवर्क छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सहित 4 राज्यों में सक्रिय था, जिसे अब ध्वस्त कर दिया गया है.
पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 लैपटॉप, 18 मोबाइल फोन, 1 राउटर, 10 एटीएम कार्ड, सट्टे का हिसाब-किताब और एक BMW कार सहित करीब 60 लाख रुपये का सामान जब्त किया है.
पुलिस के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के पास चारपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान मोबाईल फोन में ऑनलाईन सट्टा संचालित किया जा रहा है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सर्वप्रथम थाना गंज में एक आरोपी को ऑनलाईन सट्टा खेलाते पकड़ा, पूछताछ में व जानकारी प्राप्त कर उडीसा, महाराष्ट्र रेड कार्यवाही कर प्रकरण में अभी तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 10 नग लैपटाप, 87 नग मोबाईल फोन, 03 नग एलईडी, नगदी रकम 1,95,000/- रूपये, विभिन्न बैंको के कुल 72 नग एटीएम कार्ड, 23 नग सिम कार्ड, 03 नग चेकबुक, 01 नग पासबुक, 01 नग कार, 03 नग वाईफाई राउटर तथा सट्टा का हिसाब-किताब 03 कापी कुल कीमत लगभग 60 लाख रूपये जप्त किया गया था.
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये लगातार मास्टर माईंड बाबू खेमानी व उसके भाई करण खेमानी की पतासाजी हेतु रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले द्वारा निर्देशित किया गया था. इसी तारतम्य में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में मुम्बई व गोवा में एक साथ रेड़ की गई.
प्रकरण 01 मुम्बई रेड
मुम्बई रेड कार्यवाही में टीम द्वारा रेड करने पर मौके से बाबू खेमानी, रोहित सिंह, विशाल कश्यप को मुम्बई से गिरफ्तार किया गया. जिनके कब्जे से 01 नग लैपटाप, 01 नग बीएमडब्ल्यू कार, 04 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है.
प्रकरण 02 गोवा रेड
प्रकरण में पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बाबू खेमानी का एक ऑनलाईन पैनल गोवा में संचालित है, जहां रेड कार्यवाही करने पर लाईन का पैनल मिला व मौके से 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 02 नग लैपटॉप, 14 नग मोबाईल फोन, 01 नग राउटर, 01 नग केल्क्यूलेटर, सट्टा हिसाब-किताब का कापी 01 नग, 10 नग एटीएम कार्ड एवं 01 नग एक्सटेंशन बोर्ड जप्त किया गया.
पूछताछ – प्रकरण के मास्टर माईंड बाबू खेमानी ने बताया कि 2.5 वर्ष पूर्व अपने भाई करण खेमानी और अन्य रायपुर के सट्टा पैनल संचालित करने वालों के साथ मिलकर रायपुर में सट्टा संचालित करने की योजना बनायी. चूंकि सोशल मीडिया इन्फ्लूऐंजर था उसके बहुत फालोअर थे, उसका फायदा उठाकर हाई प्रोफाईल सट्टा खेलने वालों लोगों से संपर्क किया और शुरूवात में मेट्रो, कलर 777, क्लासिक एक्स 99 बैटिंग एप का संचालन किये. दिनांक 16.10.2023 को थाना खम्हारडीह में इसका भाई करण खेमानी अन्य 03 आरोपियों के साथ पकड़ा गया, जिसमें थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 407/23 धारा 4क जुआ एक्ट, 5, 6, 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था. उसके बाद डर से इन तीनों एप का संचालन बंद कर दिया गया, उसके बाद पुनः 3Stumps, 55 एक्सचेंज नाम से आई डी बनायी और निश्चित योजना के तहत् बाबू एवं करण खेमानी ने पुराने ग्राहकों को 3Stumps, 55 एक्सचेंज पैनल में जोड़ा, जो लगातार सट्टा खेल रहे थे. चूंकि रायपुर पुलिस का बहुत दबाव रहता है इसलिये बाबू एवं करण खेमानी ने रायपुर के बाहर अन्य राज्य में पैनल संचालित करने की योजना बनायी. कमलेश देवांगन को कलेक्शन एजेंट का काम दिया. रोहित सिंह देशभर में पैनल या आई डी बांटने का काम करता था. विशाल कश्यप का काम लेन-देन के लिये खाता कलेक्शन का था. विशाल कश्यप द्वारा दिये गये बैंक खातों में रकम का लेन-देन होता था. देशभर से खाता देने वालों एजेंटो से 20-30 हजार रूपये में खाता लेते थे.
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बाबू खेमानी वर्ष 2011 में दुबई, वर्ष 2023 में थाईलैंड/बैंकाक तथा वर्ष 2025 में 03 बार दुबई गया है. इसके विदेशों के कनेक्शन की भी जांच की जा रहीं है, प्रकरण में दबावपूर्वक सट्टे की रकम वसूलने की भी जानकारी प्राप्त हुई है जिस संबंध में पृथक से पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी.
आपराधिक रिकार्ड – बाबू खेमानी के भाई करण खेमानी के विरूद्ध भी थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 407/23 धारा 4क जुआ एक्ट, 5, 6, 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध है. बाबू खेमानी के विरूद्ध भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की गई है.
गिरफ्तार आरोपी (मुम्बई से) –
- गुलशन उर्फ बाबू खेमानी पिता ब्रम्हानंद खेमानी उम्र 32 साल निवासी मकान नंबर 11 मारूति इन्क्लेवा एम्स अस्पताल के बाजू में थाना आमानाका रायपुर.
- रोहित सिंह पिता चंद्रभान सिंह उम्र 26 साल निवासी ढ़ाचा भवन टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर.
- विशाल कश्यप पिता स्व. विजय प्रताप कश्यप उम्र 27 साल निवासी सतनामी पारा टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर.
गिरफ्तार आरोपी (गोवा से)
- लक्ष्मण ढ़ोबर पिता महादेव ढ़ोबरे उम्र 45 साल निवासी लालगंज मेहंदी बाग रोड नागपुर (महाराष्ट्र).
- आशीष जाधव पिता गजानंद जाधव उम्र 29 साल निवासी ग्राम मुनगा तह. आकोट जिला अकोला (महाराष्ट्र).
- रंजीत कुमार पासवान पिता लम्बू पासवान उम्र 28 साल निवासी ग्राम कोहरई थाना परशुरामपुर जिला बस्ती (उ.प्र.).
- वैभव खण्डेलवाल पिता ऋषि खण्डेलवाल उम्र 37 साल निवासी 303 भवानी काम्पलेक्स वथौरा चौक थाना वथौरा नागपुर (महाराष्ट्र).
