प्रतिमा बंजारे को बड़ी जिम्मेदारी, शहर कांग्रेस की प्रवक्ता नियुक्त
राजनांदगांव – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन से शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है. इस कार्यकारिणी का प्रस्ताव जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव और जितेन्द्र मुदलियार द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैंदु के मार्गदर्शन में जारी किया गया.
नई कार्यकारिणी में सक्रिय कांग्रेस नेत्री प्रतिमा खिलेश बंजारे को शहर कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है.
प्रतिमा बंजारे लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़ी रही हैं. वे भूपेश बघेल के शासनकाल में नगर निगम में एल्डरमेन रह चुकी हैं. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व महापौर हेमा देशमुख के कार्यकाल में भी पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य किया है.
वर्तमान में वे जिला सतनामी सेवा समिति 5041 की महिला उपाध्यक्ष के रूप में सेवारत हैं और एक्सपर्ट जिम समिति की कार्यसमिति में प्रमुख महिला सदस्य के रूप में भी योगदान दे रही हैं.
प्रतिमा बंजारे की नियुक्ति पर पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, विपिन यादव, जितेन्द्र मुदलियार, हेमा देशमुख, शारदा तिवारी, कुलबीर सिंह छाबड़ा, रमेश राठौर, किशन खंडेलवाल, मामराज अग्रवाल, नरेश डाकलिया, रमेश डाकलिया, पंकज बांधव, पदम सिंह कोठारी, जमील रिजवी, दीनाराम सोनकर, सुलोचना मारकंडे, युवराज ढिन्ढी, कमलेश शांडे, अशोक पंजवानी, सूर्यकांत जैन और मनीष गौतम सहित कई नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.
